भारत
5 लड़के और 1 लड़की गिरफ्तार, कारनामे जानकर हैरान हो जाएंगे आप
jantaserishta.com
4 March 2023 9:10 AM IST

x
आरोपियों में सलोनी जैन इस गैंग के मुख्य सरगना के रूप में काम कर रही थी।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने लेप्स हुई पॉलिसी को केन्सिल कराकर ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने के नाम पर व पॉलिसी पर सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्ता 1.सलोनी जैन 2.दिवाकर शर्मा 3.नजफ मेंहदी, 4.विनोद शर्मा, 5.दीपक झा, 6.विपिन कुमार को कम्पनी ए-7, प्रथम तल, सेक्टर-10, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1 स्मार्ट फोन, 5 की-पैड फोन व कालिंग डाटा बरामद किया गया है।
आरोपियों में सलोनी जैन इस गैंग के मुख्य सरगना के रूप में काम कर रही थी। सलोनी जैन पहले एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी से वह लोगों के नाम और उनके पॉलिसी की डेटाशीट लेकर इस गैंग के साथ धोखाधड़ी करती थी।
अभियुक्तों द्वारा जनता के व्यक्तियों को कॉल करके उनकी लेप्स हुई पॉलिसी को केन्सिल कराकर ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे फाईल चार्ज व अन्य खर्चे के नाम पर उनसे पैसे ले लेते थे व पॉलिसी पर सस्ती ब्याज दरो पर लोन दिलाने के नाम पर भी लोगो से पैसा हड़प लेते थे। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि मुख्य अभियुक्ता सलोनी जैन पूर्व में इन्स्योरेन्स कम्पनी में नौकरी करती थी। जहां से यह पॉलिसी धारको का डाटा ले आयी और उसी लिस्ट में से पॉलिसी धारको को कॉल करके धोखाधड़ी करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





