भारत

प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग का खुलासा, 15 लाख की सिगरेट बरामद

jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:44 AM IST
प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग का खुलासा, 15 लाख की सिगरेट बरामद
x
बड़ा एक्शन.
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 405 प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट (अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए) बरामद की है।
पुलिस ने प्रवीन गौड़, आकाश, नितिन गुप्ता, आर्यन देव, उमेश व बीरू को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये इलेक्ट्रोनिक सिगरेट जो मार्केट में प्रतिबन्धित है, यह हमें 300 से 400 रुपए की मिल जाती है और हम इस सिगरेट को 3500 से 4000 रुपए के बीच कॉलेज में पढ़ने वाले नई उम्र के लड़के व लड़कियों को बेच देते हैं। जिससे हमे काफी मुनाफा होता है। यह सिगरेट व्यक्तियों की सेहत के लिये काफी खतरनाक है यह हम जानते हैं, जिससे जान-माल की भी हानि हो सकती है। इसलिये सरकार द्वारा इस सिगरेट पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। लेकिन हम लोगों को एक सिगरेट पर 3000 से 3500 रुपए तक मुनाफा हो जाता है। आरोपियों द्वारा अधिक पैसे कमाने के लालच में समाज के नयी उम्र के लड़के व लड़कियों को उपरोक्त इलेक्ट्रोनिक सिगरेट अपने मन चाहे दामों पर बेचकर उनको इस नशे का आदी बनाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story