भारत
6 गिरफ्तार: नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी, सस्ती दरों पर सामान दिलाने का देते थे लालच
jantaserishta.com
4 April 2023 5:29 PM IST

x
डी-मार्ट, बिग बास्केट, बिग बाजार आदि नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर सस्ती दरों पर सामान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को साइबर हेल्पलाइन मुख्यालय ने पकड़ा है।
नोएडा (आईएएनएस)| डी-मार्ट, बिग बास्केट, बिग बाजार आदि नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर सस्ती दरों पर सामान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को साइबर हेल्पलाइन मुख्यालय नोएडा ने पकड़ा है। इनके द्वारा अब तक कर करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि ये लोग फिशिंग वेबसाइट तैयार कर एपीके फाइल बनाते हैं। फर्जी फेसबुक खाते बनाकर उस पर ऐड के जरिए कैंपेन चलाते हैं। जिसमें वेबसाइट का लिंक होता है। इस पर ग्राहक सस्ती दरों पर सामान खरीदने के लिए अपना आर्डर कंफर्म करते हैं। जिसमें ग्राहक का नाम पता, मोबाइल नंबर, पेमेंट डिटेल जैसे क्रेडिट, डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, एक्सपायरी डिटेल मेल एवं सी पैनल के माध्यम से लेकर एवं फिर इनको छूट एवं ऑर्डर कन्फर्म करने के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। जिसमें मैसेज फॉरवर्ड होता है। इसके द्वारा ग्राहक के मोबाइल पर आने वाले सभी एसएमएस इन जालसाजी को मिल जाते है। जिससे ग्राहकों, उपभोक्ता के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से फोन पे, पेटीएम, क्रीड़ आदि पेमेंट गेट-वे के माध्यम से पैसा फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनीत कुमार, ध्रुव सोलंकी, गौरव तालान, सलमान, संतोष मौर्य, आशुतोष मौर्य के रूप में पहचान हुई है। जांच के दौरान इनके पास से 3 लैपटॉप, 4 फोन, 2 डेबिट कार्ड, 11 हजार 700 रुपए व एक आई 10 कार बरामद की गई है। इन सभी को गौर सिटी सेंटर के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। ये लोग अपने साथियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। इन लोगों ने नोएडा दिल्ली एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों के लोगों के साथ भी ठगी की है।
Tagsफर्जी वेबसाइटकरोड़ों की ठगीठगीफिशिंग वेबसाइटनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसFake websitefraud of croresfraudphishing websiteNoidaNoida NewsNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





