भारत
IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले 6 गिरफ्तार, सोसाइटी पर छापा मारा गया
jantaserishta.com
18 April 2023 8:33 AM IST

x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर कथित रूप से सट्टा लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले शिवम, योगेश, गगन, रमेश, अमित और मोनू के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को गुरुग्राम की पुरी एमराल्ड बे सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है।
अपराध शाखा सेक्टर-39 के प्रभारी आनंद यादव ने आईएएनएस को बताया, पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और आरोपियों को तब गिरफ्तार किया जब वे कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान उन्होंने देखा कि एक आरोपी एक रजिस्टर में खेल के बारे में एंट्री कर रहा था, जबकि उसके साथी ने फोन पर रेट के बारे में बताया।
संदिग्धों के खिलाफ गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tagsआईपीएल मैच पर सट्टागुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसBet on IPL matchGurugramGurugram NewsGurugram Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





