भारत

मां समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जिंदगी गुजारने की सोचने वाले बेटे की हत्या

jantaserishta.com
21 Dec 2021 3:18 PM IST
मां समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जिंदगी गुजारने की सोचने वाले बेटे की हत्या
x
उसकी मां ने दर्दनाक मौत दी है.

चेन्नई: ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जिंदगी गुजारने की चाहत रखने वाले 19 साल के बेटे को उसकी मां ने दर्दनाक मौत दी है. तमिलनाडु की सलेम पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. मां के साथ पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं. मृतक का नाम नवीन है, जिसने अपना नाम बदलकर अक्षिता रख लिया.

चौंकाने वाली यह घटना अम्मापालयम के कन्नगी स्ट्रीट की है. यहां पर 45 वर्षीय उमादेवी अपने पति से अलग होकर अकेली रह रही थी. उनके बेटे नवीन कुमार ने ट्रांसवुमन बनने की कोशिश शुरू कर दी. ट्रांसजेंडर बनने के प्रयास में नवीन ने अपना नाम बदलकर अक्षिता रख लिया था, वह बैंगलोर में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ रहता था.
नवीन अपनी मां के पास अक्सर आता-जाता रहता था. उमादेवी ने नवीन को ट्रांसवुमन न बनने की सलाह दी, जब वह नहीं माना तो उमादेवी और पांच अन्य ने उस पर हमला कर दिया. पिछले सप्ताह गंभीर रूप से घायल नवीन को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने जांच में पाया कि नवीन की हत्या उसकी मां उमा देवी ने ही की. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उमादेवी ने पुरुष बने रहने के लिए नवीन को हार्मोन्स लेने के लिए मजबूर किया था और जब नवीन ने यह नहीं माना तो उमादेवी और उसके साथियों ने नवीन पर हमला कर दिया.
इस घटना के संबंध में पुलिस ने उमादेवी के अलावा वेंकदेश, कामराज, कार्तिकेयन, संतोष और शिवकुमार को भी गिरफ्तार किया है. नवीन की मौत की पुलिसिया जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story