भारत

रायपुर फगोट सडक़ को सवा छह करोड़

12 Jan 2024 6:48 AM GMT
रायपुर फगोट सडक़ को सवा छह करोड़
x

सिहुंता। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को छह करोड़ बीस लाख की लागत से रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के मेटलिंग व टारिंग तथा शेष कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने बड़द्रमण गांव से बनोली संपर्क मार्ग का भी भूमि पूजन भी किया। इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर एक करोड़ 89 लाख की राशि …

सिहुंता। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को छह करोड़ बीस लाख की लागत से रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के मेटलिंग व टारिंग तथा शेष कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने बड़द्रमण गांव से बनोली संपर्क मार्ग का भी भूमि पूजन भी किया। इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर एक करोड़ 89 लाख की राशि व्यय होगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने फगोट गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए सडक़ अधोसंरचना का विकसित होना भी सबसे आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक, साहसिक और ईको पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हें विकसित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा क्षेत्र में सडक़ निर्माण को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही विधानसभा क्षेत्र में 23 से अधिक संपर्क सडक़ों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अगले छह माह के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक सडक़ों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने फगोट स्कूल के भवन निर्माण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर अवाणी-चेहली पेयजल योजना के निर्माण पर 38 लाख की धनराशि व्यय की जा रही है। इससे पहले बड़द्रमण गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक़, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार तहसीलदार सुमन धीमान व सुरेंद्ग कुमार, प्रधान कुलदीप सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बनोली गांव को जल्द सडक़ सुविधा से जोडक़र लोगों की चिर लंबित मांग को पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक निश्चित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर टोहणी-तुलेल उठाऊ सिंचाई योजना को जल्द कार्यशील करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।

    Next Story