भारत

भारत में 5G सर्विस की लॉन्चिंग, देखें लाइव

jantaserishta.com
1 Oct 2022 10:19 AM IST
भारत में 5G सर्विस की लॉन्चिंग, देखें लाइव
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च करेंगे. इस लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी.

इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है. यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं और विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ले रहे हैं.
हालांकि, शुरुआत में देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में शुरुआती सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल के अंत तक पैन इंडिया लेवल पर होगा. फिलहाल मेट्रो शहरों में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी.
5G यूज करने के लिए आपको नए सिम कार्ड की जरूर फिलहाल नहीं होगी. आप अपने पुराने सिम पर ही नई सर्विस यूज कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए आपके फोन में 5G सपोर्ट होना जरूरी है. 5G सपोर्ट ही नहीं इसमें उन बैंड्स का भी होना जरूरी है, जिस पर सर्विस उपलब्ध होगी.
भारत में लॉन्च हुए बहुत से मोबाइल 5G स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले के हैं. ऐसे में आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके फोन में कौन-कौन से बैंड्स मिलते हैं और आपका ऑपरेटर किन बैंड्स पर सर्विस प्रोवाइड करेगा.
ऐसा नहीं है कि 5G नेटवर्क पर आपको सिर्फ तेज स्पीड इंटरनेट मिलेगा. ये इस सर्विस का मात्र एक पहलू है. 5G नेटवर्क पर आपको हाई स्पीड डेटा के अलावा, बेहतर टेलीकॉम सर्विसेस और कॉल कनेक्टिविटी मिलेगी. यानी नए नेटवर्क पर हाई स्पीड डेटा के अलावा बेहर कॉल और कनेक्टिविटी मिलेगी. कुल मिलाकर इस नेटवर्क पर आपको टेलीकॉम एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story