भारत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 59.71 फीसदी हुआ मतदान

Shantanu Roy
19 April 2024 1:29 PM GMT
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 59.71 फीसदी हुआ मतदान
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। आज देश भर के 21 राज्यों में कुल 102 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। इस दौरान शाम 6 बजे तक पूरे देश में 59.71 फीसदी चुनाव हुए। बता दें कि आज कई राज्यों में शाम 5 बजे तक भी चुनाव हुए। इसमें अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल है। चिंता की बात ये भी है कि बिहार जैसे बड़े राज्य में मात्र 46.32 फीसदी ही वोटिंग हो पाई। इसके अलावा बंगाल में 77.55 फीसदी वोटिंग हुई।

पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। इस दौरान देश भर के लगभग 9 सेंट्रल मिनिस्टर, 2 पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल शामिल थे। इस तरह से इन लोगों की किस्मत EVM मशीन कैद हो गई। इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक पहले फेज में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने भाग लिया। इसमें से 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स थे।

जानें शाम 5 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान?
बिहार: 46.32 फीसदी
अंडमान और निकोबार: 56.87 फीसदी
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 फीसदी
असम: 70.77 फीसदी
जम्मू और कश्मीर: 65.08 फीसदी
छत्तीसगढ़: 63.41 फीसदी
लक्षद्वीप: 59.02 फीसदी
महाराष्ट्र: 54.85 फीसदी
मध्य प्रदेश: 63.25 फीसदी
मेघालय: 69.91 फीसदी
मणिपुर: 67.46 फीसदी
नागालैंड: 55.75 फीसदी
मिजोरम: 52.62 फीसदी
राजस्थान: 50.27 फीसदी
पुडुचेरी: 72.84 फीसदी
तमिलनाडु: 62.02 फीसदी
सिक्किम: 67.58 फीसदी
उत्तर प्रदेश: 57.54 फीसदी
त्रिपुरा: 76.10 फीसदी
पश्चिम बंगाल: 77.57 फीसदी
उत्तराखंड: 53.56 फीसदी
Next Story