भारत

उत्तराखंड में भाजपा के 59 उम्मीदवारों का ऐलान, CM पुष्कर सिंह धामी यहां से लड़ेंगे चुनाव

jantaserishta.com
20 Jan 2022 2:31 PM IST
उत्तराखंड में भाजपा के 59 उम्मीदवारों का ऐलान, CM पुष्कर सिंह धामी यहां से लड़ेंगे चुनाव
x

BJP candidate list 2022 Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 59 उम्मीदवारों का नाम है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनाव में उतारा गया है. Khatima Assembly Seat से पुष्कर सिंह धामी दो बार विधायक रहे हैं. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं. वहां 14 फरवरी को मतदान होना है, 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 59 में से 15 ब्राह्मण चेहरों और 3 बनिया चेहरों को टिकट दिया है. सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ेंगे. उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या जिन्होंने इसी हफ्ते बीजेपी ज्वाइन की थी. उनको नैनीताल से टिकट दिया गया है.
बीजेपी की तरफ से प्रह्लाद जोशी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 5 साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास के काम किए हैं. वह बोले कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है. जनता के सपनों को साकार करने के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story