भारत

58 वर्षीय व्यक्ति ने दो साल तक किया रेप, पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

Nil dhankar
9 Oct 2021 6:20 PM IST
58 वर्षीय व्यक्ति ने दो साल तक किया रेप, पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती
x

DEMO PIC 

जाँच जारी

झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को नजदीक के जंगल से पकड़ लिया गया। पीड़िता (14) ने अपने बयान में कहा कि घुटबहार कुंवरटोली गांव में पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति मां के काम पर चले जाने के बाद घर पर उसके साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी के पिता केरल में काम करते हैं। किशोरी ने कहा कि आरोपी उसे किसी से खुलासा करने पर गंभीर परिणाम होने की धमकी देकर लगातार अपराध को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने हाल ही में अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।



Next Story