भारत

58 साल का ठेकेदार गिरफ्तार, नाबालिग लड़की का किया रेप, मां कराती रही चुप

jantaserishta.com
19 Feb 2022 10:05 AM IST
58 साल का ठेकेदार गिरफ्तार, नाबालिग लड़की का किया रेप, मां कराती रही चुप
x
एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को घर में काम कराने के बहाने से लेकर गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण यादव ने बताया कि 15 साल की नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में उम्मेद हैरिटेज में रहने वाले एक 58 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. जो एमइएस में ठेकेदार है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना का दिन उसे याद नहीं है. लेकिन पुलिस की जांच के अनुसार यह घटना पिछले साल 2021 के सितंबर या अक्टूबर की हो सकती है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपनी मां से इस घटना के बारे में बताया था तो उसे चुप रहने को कहा था. जांच में यह भी पता चला है कि पीड़िता की मां ने आरोपी ठेकेदार से कुछ हजार रुपये भी उधार लिए थे. मां और बेटी एक साल से ज्यादा समय से ठेकेदार के संपर्क में है. आरोपी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता रहता था. लेकिन मां ने उसे चुप रहने के लिए ही कहती थी. जिस समय नाबालिग के साथ रेप हुआ आरोपी उसे अपनी कार में दूसरे घर लेकर गया था.
पीड़िता 7 फरवरी को घर से भाग गई थी
इस मामले में पुलिस पीड़िता की मां की भूमिका की जांच की जा रही है. पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान कहा कि उसने अपनी मां इस बारे बताया था पर उसने अनुसना कर दिया था. इससे अंदेशा है कि बलात्कार के मामले में मां की भी भूमिका हो सकती है. नाबालिग को उसकी मां ने ज्यादा बाहर आने जाने पर रोक लगाई थी. जिसके बाद वह सात फरवरी को घर से भाग गई और परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
सूरत पुलिस ने जोधपुर पुलिस को सूचित किया
पीड़िता अपनी बहन के पास गुजरात के सूरत चली गई. वहां उसने अपनी बहन को ठेकेदार की हरकत के बारे में बताया तो वह उसे थाने ले गई. सूरत पुलिस ने जोधपुर पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story