भारत

कोरोना अपडेट: भारत में 58 नए कोविड मामले दर्ज किए गए

jantaserishta.com
14 Sept 2023 3:28 PM IST
कोरोना अपडेट: भारत में 58 नए कोविड मामले दर्ज किए गए
x
नई दिल्ली: भारत में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड) के 58 नये मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,49,97,975 हो गई है।
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में कुल मरने वालों की संख्या 5,32,029 हो गई। दूसरी ओर, 63 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल संख्या 4,44,65,415 हो गई है। देश में सक्रिय मामले 531 हैं। मंत्रालय के अनुसार, अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story