भारत

क्रूरता के हदें पार: 58 गायों को जहर देकर मारा डाला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

jantaserishta.com
30 Oct 2021 6:08 PM IST
क्रूरता के हदें पार: 58 गायों को जहर देकर मारा डाला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
x
DEMO PIC
जानिए पूरा मामला.

नोएडा: नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव खोदना खुर्द में रहने वाले एक व्यक्ति की 58 गायों को जहर देकर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित के यहां पूर्व में नौकरी करता था। नौकरी से निकाले जाने की वजह से उसने गोवंश को जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि गांव खोदना खुर्द में रहने वाले ओमवीर नागर की डेरी है, जहां उन्होंने गाय पाल रखी है। उन्होंने बताया कि ओमवीर नागर की 58 गाय 5 दिनों में संदिग्ध अवस्था में मर गईं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जांच करवाया तो पता चला कि गायों की मौत जहर खाने से हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को ओमवीर नागर के पुराने नौकर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धर्मेंद्र नशे का आदी है, जिसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने गायों को पानी पिलाने वाली हौदी में जहर मिला दिया, जिसकी वजह से जहर मिला पानी पीने से गायों की मौत हो गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story