भारत

12वीं पास ने की 57.50 लाख की धोखाधड़ी, साइबर सेल ने आरोपी को दबोचा

jantaserishta.com
19 April 2023 10:03 AM IST
12वीं पास ने की 57.50 लाख की धोखाधड़ी, साइबर सेल ने आरोपी को दबोचा
x
इसकी उम्र 22 साल है.
नोएडा (आईएएनएस)| अमेजन कंपनी के सर्विस पार्टनर आकाश लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चैन सॉल्यूशन नोएडा की आईडी पासवर्ड का प्रयोग कर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर सेल थाना सेक्टर-36 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सर्विस पार्टनर की आईडी के जरिए 167 शिपमेंट को पिकअप डन कर करीब 57 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान करण गावा निवासी हिसार हरियाणा हुई है। इसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इसकी उम्र 22 साल है और 12वीं पास है।
दरअसल, 19 मार्च 2021 को मेरठ निवासी सुरेंद्र पाल ने साइबर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब दो साल तक चली जांच पड़ताल के बाद आरोपी करण गावा को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इसके पांच और साथी जिसमें अनिल बेनीवाल, सचिन, अरविंद व सीताराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story