भारत

यूपी में एक दिन में कोविड के 575 नए मामले

jantaserishta.com
14 April 2023 10:23 AM IST
यूपी में एक दिन में कोविड के 575 नए मामले
x

DEMO PIC 

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 575 के नए मामले आए, जो इस साल एक दिन में सबसे अधिक हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरदोई जिले में एक कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। राज्य में कोविड मामलों की सक्रिय संख्या 2,000 के आंकड़े को पार कर गई है।
गौतम बुद्ध नगर में सबसे अधिक 114 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद गाजियाबाद (108), लखनऊ (69), वाराणसी (10), बिजनौर (14), बुलंदशहर (14), कानपुर (12), जालौन (12), बाराबंकी (12) और प्रयागराज (14) मामले दर्ज किए गए।
लखनऊ में 415 सक्रिय कोविड मामले हैं, जो राज्य के सभी जिलों में सबसे अधिक हैं। लखनऊ के ऐशबाग में दो, आलमबाग में 4, चिनहट में 11 और इंदिरा नगर में 13 नए मामले आए। लखनऊ में 44 और राज्य में 245 मरीज ठीक हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story