
x
आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सहारनपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नुकड़ थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गांव रनियाला दयालपुर निवासी समय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।
नुकड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक मकान के अंदर से 55 वर्षीय समय सिंह का शव मिला, जिसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था। एसएचओ ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच जारी है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





