भारत

55 सेकेंड का वीडियो, 6 पेज का सुसाइड नोट और ब्लैकमेल...किराना व्यवसाई ने कही ये बात

jantaserishta.com
20 Nov 2024 1:15 PM IST
55 सेकेंड का वीडियो, 6 पेज का सुसाइड नोट और ब्लैकमेल...किराना व्यवसाई ने कही ये बात
x
केस दर्ज.
महोबा: यूपी के महोबा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने 55 सेकेंड का वीडियो बनाया और 6 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है. सुसाइड नोट में एक महिला पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कबरई थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके का है. यहां 33 वर्षीय कुलदीप गुप्ता ने अपने मकान में फांसी लगा ली. सूने घर में फांसी के फंदे पर लटके शव की सूचना के बाद जब परिजन पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जब तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ.
सुसाइड नोट के मुताबिक, मृतक कुलदीप का ग्राम छानीकला की रहने वाली एक विवाहित महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह महिला उसका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही थी. छह पेज के सुसाइड नोट में मृतक ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उक्त महिला उसकी किराने की दुकान पर ग्राहक बनकर आई थी. फिर धीरे-धीरे करीब आकर प्रेमजाल में फंसा लिया.
सुसाइड नोट में लिखा है कि महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगी. महिला का पति भी रुपये ऐंठने लगा. किराने की दुकान पर नुकसान होने लगा. इससे वह अवसाद में आ गया. महिला ने आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी.
आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था. 55 सेकेंड के इस वीडियो में वह महिला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है. मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला ने लंबे समय से कुलदीप का मानसिक और आर्थिक शोषण किया, जिसके कारण वह अवसाद में था और उसने यह कदम उठा लिया. मृतक के भाई ने बताया कि कबरई कस्बे में किराना की दुकान थी, जहां महिला सामान खरीदने आती थी.
सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. मृतक कुलदीप का प्रेम प्रसंग ग्राम छानीकला की एक विवाहित महिला से चल रहा था. सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसकी प्रेमिका उसे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रही थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. सुसाइड नोट की सत्यता की जांच के लिए हैंडराइटिंग मिलान के लिए भेजा गया है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story