इस मंदिर के आसपास रहने वाले 55 लोग मिले कोरोना संक्रमित, मेले पर लगी रोक, मचा हड़कंप

फाइल फोटो
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के जालना जिले का है. यहां एक मंदिर में और मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों समेत 55 लोग रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मंदिर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जयदेव वाडी में जालीचा देव नाम का मंदिर है. यह 'महानुभाव हिंदू पंथ' के अनुयायियों की आस्था का अहम केंद्र है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





