भारत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5476 केस दर्ज

jantaserishta.com
7 March 2022 12:00 AM IST
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5476 केस दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में आज भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 हजार 476 नए केस सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 5 हजार 921 मामले और 289 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 59 हजार 442 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 36 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 88 हजार 475 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 274 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में मृतक संख्या 26,134 पर स्थिर है. दिल्ली में कोविड-19 के 274 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,61,463 हो गई. बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कोविड​​​​-19 की 47,652 जांच की गई थी. दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 10,747 बिस्तर हैं और इनमें से 120 पर मरीज भर्ती हैं.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 26 लाख 19 हजार 778 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 83 लाख 79 हजार 249 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,06,20,729) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story