भारत

दुबई जाने वाले 54 यात्रियों को एयरपोर्ट पर विमान से उतारा गया, जानें कारण

jantaserishta.com
12 April 2026 12:39 PM IST
दुबई जाने वाले 54 यात्रियों को एयरपोर्ट पर विमान से उतारा गया, जानें कारण
x
एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सऊदी से दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को विमान से उतारा गया
लखनऊ: पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति का भारत में विमान सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एक विमान से 54 यात्रियों को उतार दिया गया। यह सभी यात्री दुबई की यात्रा पर जा रहे थे।
सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली विमान संख्या एसवी 893 के यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान से उतारा गया। सऊदी एयरलाइंस की विमान संख्या एसवी 893 लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी के लिए उड़ान भरती है। सूत्रों ने बताया कि देर रात विमान में दुबई जाने के लिए 54 यात्री सवार हुए थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया।
एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सऊदी से दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को विमान से उतारा गया। यही नहीं, रिफंड संबंधित जानकारी न मिलने से यात्री निराश नजर आए। इससे पहले, लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई से काठमांडू जा रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विमान में ईंधन कम होने के कारण यह आपात फैसला लिया गया था। जानकारी के अनुसार, फ्लाई दुबई की फ्लाइट संख्या एफजेड 1133 ने शाम 8:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 154 यात्री सवार थे।
बता दें कि 31 मार्च को भी दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच हवा में धुएं की चेतावनी मिलने के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। पायलट ने इस आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए पैन-पैन कॉल भी किया था।
बागडोगरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को सोमवार शाम धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 148 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान के एवियोनिक्स बे (जहां महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होते हैं) में धुआं देखा गया, जिसके बाद पायलट ने 'मेड-डे' कॉल की बजाय 'पैन-पैन' कॉल की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story