भारत
CORONA VIRUS: भारत में 5,357 नए कोविड मामले दर्ज, 32 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
jantaserishta.com
9 April 2023 1:20 PM IST

x
11 की मौत.
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| भारत में रविवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,357 नए मामले सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 32,814 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.54 प्रतिशत रही।
सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत और रिकवरी दर वर्तमान में 98.74 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में 3,726 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गई है।
अब तक कुल 92.27 करोड़ टेस्ट किए गए, जिनमें से 1,57,894 टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है।
Tagsभारत में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना अपडेटकोरोना केसकोरोना ब्रेकिंगCorona in IndiaCorona VirusCorona UpdateCorona CaseCorona Breaking
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





