भारत

Pali में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव मोर्चरी में रखा

Shantanu Roy
16 Aug 2024 4:39 PM IST
Pali में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव मोर्चरी में रखा
x
Pali. पाली। पाली शहर के रैन बसेरे में रात गुजारने के लिए रूके एक 53 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। जब नहीं उठा तो केयरटेक उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई। पाली शहर के रेलवे रोड स्थित नगर परिषद के रैन बसरे में अजमेर जिले के दुर्गावास, खेड़ा देवनारायण निवासी 53 साल के भंवरसिंह रात गुजारने के लिए रूका। जिसकी शुक्रवार रात को मौत हो गई। जानकारी मिलने पर केयरटेक ने एम्बूलेंस बुलवाई और पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। संभवत अटैक आने से उसकी मौत हुई होगी। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक की मौत का पुख्ता कारण सामने आएंगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story