भारत

तमिलनाडु में कोविड के 521 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

jantaserishta.com
18 April 2023 11:16 AM IST
तमिलनाडु में कोविड के 521 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 521 नए कोविड-19 के मामले सामने आए और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 8.6 प्रतिशत है। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। कल्लाकुरिची, तिरुवरुर और तिरुपत्तूर को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में नए कोविड मामले दर्ज किए गए। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,330 हो गई है।
चेन्नई में 140, कोयंबटूर में 45, कन्याकुमारी में 44 और तमिलनाडु के तिरुचि जिलों में 31 नए मामले सामने आए हैं। दस जिलों से 10 और 25 के बीच नए मामलों की सूचना मिली और 21 अन्य जिलों ने एकल अंकों में मामले दर्ज किए।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, कतर और ओमान से आने वाले एक-एक यात्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला।
राज्य के दस जिलों ने राज्य के औसत से अधिक टीपीआर दर्ज किया, जिसमें कोयम्बटूर ने 12 प्रतिशत टीपीआर दिखाया। कन्याकुमारी, तिरुवल्लुर, सलेम, रानीपेट और चेंगलपट्टू की टीपीआर 11 फीसदी थी जबकि चेन्नई और कांचीपुरम की टीपीआर 10 फीसदी थी।
राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 150 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन आईसीयू में हैं। 70 मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं और 77 सामान्य वाडरें में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story