भारत
52 साल की सास दामाद से लड़ा रही इश्क, भागकर दोनों ने रचा ली शादी
Shubhra Nandy
2 July 2021 6:34 AM IST

x
'न उम्र की सीमा हो न जन्म का बंधन' ये लाइन तो आपने गानों में सुनी होगी,
'न उम्र की सीमा हो न जन्म का बंधन' ये लाइन तो आपने गानों में सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं जो इस गाने के बोल को सच साबित करते हैं। जी हां उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सास को अपने से आधे उम्र के दामाद से प्यार हो गया। हैरानी की बात ये है कि दोनों ने भागकर शादी भी कर ली। वहीं, पति और पुत्री के आपत्ति जताने पर घर में जमकर हंगामा हुआ।
दरअसल मामला जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रहने वाली 52 वर्षीय महिला को अपने 25 साल के दामाद से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। हालांकि दोनों ने 10 महीने पहले शादी की थी, लेकिन अभी दोनों गांव लौटे। गांव में दोनों ने कोर्ट में शादी करने की बात कही।
वहीं, जब दोनों गांव लौटकर आए तो महिला की बेटी और पति ने आपत्ति जताई, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामा होते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते रहे। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सास और दामाद की शादी की बात अब गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी के बाद से परिजनों ने उनसे किनारा कर लिया है और कोई भी उनके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहता।
Next Story





