भारत

Vistara: पायलटों के विरोध के चलते विस्तारा की 52 उड़ानें रद्द

jantaserishta.com
2 April 2024 5:39 PM IST
Vistara: पायलटों के विरोध के चलते विस्तारा की 52 उड़ानें रद्द
x
नई दिल्ली: एयर इंडिया के साथ विलय के एयरलाइन के फैसले के बाद नए अनुबंध की शर्तों के विरोध में कई पायलटों के छुट्टी पर रहने के कारण मंगलवार को विस्तारा की कुल 52 उड़ानें रद्द कर दी गई।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "विस्तारा के पायलट्स द्वारा एक साथ छुट्टी पर चले जाने का अनुरोध कंपनी की तरफ से पेश किया गया नया सैलरी स्ट्रक्चर है।" अप्रैल में लागू हुए नए अनुबंध की शर्तों के तहत, विस्तारा के पायलटों को 70 घंटों की बजाय अब 40 घंटों के लिए एक निश्चित वेतन दिया जाएगा।
यह बदलाव टाटा समूह की एयरलाइनों में अपनाई गई मानकीकृत सैलरी स्ट्रक्चर के अनुरूप है। कई ऑफिसर्स को डर है कि इस समायोजन से उनकी कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से पायलटों की चल रही सामूहिक छुट्टी के कारण कई उड़ानें या तो रद्द हुई हैं या देरी से चली हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को विस्तारा एयरलाइंस से उड़ानें रद्द और देरी से चलने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ''मंत्रालय विस्तारा उड़ान रद्द होने की स्थिति पर नजर रख रहा है। हालांकि, उड़ान संचालन का प्रबंधन एयरलाइंस द्वारा खुद किया जाता है। उड़ानों के रद्द होने या देरी की स्थिति में यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस को डीजीसीए मानदंडों का पालन करना होगा।" एयरलाइन ने सोमवार को कहा था कि चालक दल की अनुपलब्धता और अन्य कारकों के चलते इसकी उड़ानें रद्द हो रही हैं या देरी से चल रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story