भारत

52 लोग सुरक्षित, आग की चपेट में पार्किंग

jantaserishta.com
30 May 2022 10:53 AM IST
52 लोग सुरक्षित, आग की चपेट में पार्किंग
x

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका में मेन मटियाला रोड स्थित एक रिहायशी इमारत के बेसमेंट में बनी पार्किंग में आग लग जाने से पांच लोग मामूली रूप से जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घायलों समेत 52 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, इस आग में 10 वाहन जलकर खाक हो गए।

दमकल सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात डेढ़ बजे फोन पर द्वारका की एक इमारत के पार्किंग स्थल में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, आग सबसे पहले पार्किंग स्थल में रखे इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में लगी, जिससे वहां मौजूद मोटरसाइकिल समेत 10 वाहन जल गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मामूली रूप से जले पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल विभाग के अनुसार, आग से उठे धुएं के कारण इमारत में फंसे सभी 52 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 26 फ्लैट वाली इस इमारत में 24 महिलाएं, 24 पुरुष और चार बच्चे रहते हैं। लगभग 400 वर्ग गज में बनी इस इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story