भारत

क्रिकेटर मुनाफ पटेल के बैंक खाते सीज कर 52 लाख वसूले

jantaserishta.com
16 Dec 2022 9:18 AM IST
क्रिकेटर मुनाफ पटेल के बैंक खाते सीज कर 52 लाख वसूले
x
नोएडा (आईएएनएस)| जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की आरसी पर कार्रवाई करते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल के बैंक खाते सीज कर 52 लाख रुपए वसूले। पूर्व क्रिकेटर निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का वन लीफ ट्राय नाम से आवासीय प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं होने पर खरीदारों ने यूपी रेरा से शिकायत की थी। इस पर सुनवाई करने के बाद यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ आदेश जारी किया था। आदेश का पालन नहीं करने पर यूपी रेरा ने आरसी जारी कर दी थी। जिला प्रशासन के पास बिल्डर के खिलाफ यूपी रेरा के करीब 10 करोड़ की 40 से अधिक आरसी लंबित है। मामले में दादरी तहसील की टीम वसूली का प्रयास कर रही है। लेकिन बिल्डर पैसे नहीं दे रहा है। तहसील की टीम ने कंपनी के निदेशकों से भी वसूली शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि क्रिकेटर मुनाफ पटेल भी कंपनी में डायरेक्टर हैं। नोएडा और गुजरात में एक्सिस बैंक की 2 शाखाओं में पूर्व क्रिकेटर के दो खातों को सीज कर आरसी की धनराशि वसूली की गई है। दोनों बैंक खातों में करीब 52 लाख रुपए जब्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story