
x
ATM लूटकांड का पर्दाफाश, 2 आरोपी पकड़े गए
Rajasthan राजस्थान : बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में एटीएम वैन से 51 लाख रुपए की लूट के बहुचर्चित मामले का पांचू पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इसी के साथ पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल, एटीएम वैन से 51 लाख रुपए की लूट के मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छा के निर्देशन में गठित तीन विशेष टीमों ने लगातार दिन-रात की गई जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, एटीएम वैन में तैनात कर्मचारियों ने ही सुनियोजित तरीके से लूट की साजिश रची थी। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम देने में अंदरुनी मिलीभगत रही। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर जाट दावा तथा विक्रम सिंह निवासी चरकड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर लूट की राशि तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
मामले के खुलासे को लेकर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह तथा पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की तीन टीमों ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे बताया कि तकनीकी विश्लेषण और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsBikaner ATM Van Robbery51 Lakh RobberyNokha CrimePanchu PoliceRajasthan CrimeATM Cash VanRobbery CaseInternal ConspiracyTwo ArrestedBikaner Policeबीकानेर लूटएटीएम वैन लूट51 लाख रुपये लूटनोखा अपराधपांचू पुलिसराजस्थान क्राइमएटीएम कैश वैनअंदरूनी साजिशदो आरोपी गिरफ्तारलूटकांड का खुलासाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





