
x
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गांव सोंहजनी तगान निवासी संदीप त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।
शहर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक मकान के अंदर से 50 वर्षीय संदीप त्यागी का शव मिला, जिसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। एएसपी ने कहा कि मृतक के परिवार के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिक दर्ज की गई है, जिसमें गांव के ही रहने वाले भाकियू (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी और उनके परिवार के छह अन्य लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाकर नामजद आरोपी बनाया गया है।
एएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Tagsहत्यामुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसMurderMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





