भारत

50 साल का शख्स बना हैवान, नाबालिग लड़की को 5 महीने तक बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
3 Sept 2023 10:36 AM IST
50 साल का शख्स बना हैवान, नाबालिग लड़की को 5 महीने तक बनाया हवस का शिकार
x
गर्भवती हो गई तो इलाज के बहाने ले गया और गर्भपात करा दिया.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर 50 साल के व्यक्ति ने नाबालिग के साथ करीब 5 महीने तक दुष्कर्म किया. इसके बाद जब वो गर्भवती हो गई तो इलाज के बहाने ले गया और गर्भपात करा दिया. इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
दरअसल, तेलडीहा निवासी मनोज जयसवाल के घर में 15 साल की नाबालिग लड़की काम करने आती थी. आरोप है कि मनोज ने उसे शादी का झांसा देकर 5 महीने तक यौन शोषण किया. इसके बाद जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसे धोखे में रखकर अस्पताल ले जाकर गर्भपात करा दिया.
इसके बाद डरी सहमी नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई. इस पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजन टीकापट्टी थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आमिर जावेद खुद जांच करने पहुंचे. मगर तब तक आरोपी फरार हो गया.
एसपी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही उसे अरेस्ट किया जाएगा. मामले में हेडक्वार्टर डीएसपी पूर्णिया पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता पांच साल से आरोपी के घर में काम कर रही थी. लड़की का मेडिकल करवाया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story