भारत

50 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
1 Nov 2022 9:12 AM IST
50 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| जनपदीय स्वाट टीम व थाना सिहानी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत हुई डकैती की घटना में वांछित 50 हजार के इनामिया शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम व थाना सिहानी गेट पुलिस की संयुक्त टीम चौकी लोहिया नगर क्षेत्र में हमदर्द चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, जो नही रुका। स्वाट टीम व सिहानी गेट पुलिस टीम ने जब बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया और भगाने लगा। कर भागने लगा। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी व घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया गया। बदमाश की फायरिंग से हेड कांस्टेबल इरफान भी दाहिने बाजू में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने सुधीर शर्मा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, उस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिहानी गेट के नेहरू नगर-3 में हुई डकैती की घटना में वांछित था एवं इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आरोपी से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, सोने के गहने, एक चेकबुक बरामद हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story