भारत

10 साल के बच्चे के मुंह में निकले 50 दांत, सर्जरी के जरिये 30 बेडौल दांत निकाले गए

jantaserishta.com
1 March 2022 12:54 PM IST
10 साल के बच्चे के मुंह में निकले 50 दांत, सर्जरी के जरिये 30 बेडौल दांत निकाले गए
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक बच्चे के मुंह में 50 दांत निकले. उस बच्चे को दांतों में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पता चला कि वो एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है.

मेडिकल की दुनिया में इस बीमारी को Odontoma कहते हैं. एक लाख में तो सिर्फ एक या दो मामले इस बीमारी के निकलते हैं.
इस केस की बात करें तो 10 साल के बच्चे के मुंह में काफी सूजन थी. उसे लंबे समय से दांतों में दर्द की भी शिकायत थी. ऐसे में बच्चे का तुरंत ऑपरेशन करना जरूरी हो गया था.
डॉक्टर सचिन ठाकुर के मुताबिक अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. बच्चे को भी ये दिक्कत थी कि उसके ये अतिरिक्त दांत उसके स्वस्थ्य दांतों पर भी असर डालने लगे थे. अभी के लिए एक तीन डॉक्टरों की टीम ने उस बच्चे का सफल ऑपरेशन किया है.
ऑपरेशन के दौरान बच्चे के तीस दांत निकाल दिए गए हैं. वहीं बताया जा रहा है कि 18 साल की उम्र तक बच्चे के तीस दांत वापस आ जाएंगे.
जानकारी दी गई है कि ये ऑपरेशन काफी कठिन था और इसको करने में पूरे ढ़ाई घंटे लग गए. अब बच्चे की तबीयत ठीक बताई जा रही है और उसकी सेहत में भी सुधार हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story