
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के भोजपुर जिले के एक माध्यमिक विद्यालय के 50 से अधिक छात्र मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना जिले के पिरो थाना अंतर्गत हरनाम टोला की है। पीड़ितों को रेफरल अस्पताल पिरो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने छात्रों को मिड डे मील के बाद एल्बेंडाजोल की गोलियां दी हैं। भोजन के बाद अधिकांश छात्र पेट दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे।
स्कूल के शिक्षकों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और बच्चों को पिरो रेफरल अस्पताल ले गए। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





