भारत

राजौरी आतंकी हमला, पूछताछ के लिए 50 लोगों को हिरासत में लिया गया

jantaserishta.com
10 Jan 2023 5:03 PM IST
राजौरी आतंकी हमला, पूछताछ के लिए 50 लोगों को हिरासत में लिया गया
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने एक जनवरी को राजौरी जिले में हुए आतंकी हमले के मामले में पूछताछ के लिए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये लोग राजौरी जिले के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं और इनसे आतंकी हमले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बता दें, कि हाल ही में राजौरी जिले के धंगरी गांव में हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
सूत्रों ने कहा, हिरासत में लिए गए इन लोगों से पुलिस और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story