भारत

OMG! झोले में 50 लाख...मोपेड को देखकर दंग रह गई पुलिस की टीम

jantaserishta.com
15 Jan 2026 11:50 AM IST
OMG! झोले में 50 लाख...मोपेड को देखकर दंग रह गई पुलिस की टीम
x
पढ़ें पूरी खबर.
अकोला: अकोला महानगरपालिका चुनाव के दौरान सुरक्षा में तैनात खदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये कैश जब्त किए हैं. दरअसल, पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान दोपहिया वाहन मोपेड पर सवार एक युवक नजर आया. पुलिस ने उसे रोका और तलाशी शुरू की. इस दौरान उसके पास एक झोला मिला. पुलिस ने जब उसे खोला तो अधिकारी हैरान रह गए. झोले में 50 लाख रुपये कैश निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.
एसपी अर्चित चांडक, एएसपी और सब डिवीजन पुलिस अधिकारी (शहर) सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर मनोज केदारे ने किया. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल टी-शर्ट और काली कैप पहने एक युवक चुनाव से जुड़ी बड़ी रकम लेकर मोपेड पर जा रहा है.
सूचना के आधार पर पुलिस ने निशू नर्सरी रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका. पूछताछ में युवक ने अपना नाम 27 वर्षीय यश आनंद लालवानी बताया. वह सिंधी कैंप कच्ची खोली अकोला का रहने वाला है.
दो पंचों की मौजूदगी में मोपेड की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान काली थैली और डिक्की में रखी सफेद कपड़े की थैली मिली, जिसमें 50 लाख कैश रखा हुआ था. पुलिस इस बरामदगी से हैरान रह गई. पुलिस ने एक मोपेड (अनुमानित कीमत 70,000 रुपये) और एक पुराना मोबाइल (अनुमानित कीमत 10,000 रुपये) भी जब्त कर लिया.
पुलिस का कहना है कि यह नकद राशि महानगरपालिका चुनाव से संबंधित जांच के लिए कब्जे में ली गई है. इसके सोर्स और इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि चुनावी अवधि के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि चुनावी प्रक्रिया सुरक्षित और निष्पक्ष रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story