भारत
बंदूक दिखाकर व्यापारी से 50 लाख की लूट, फिर पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपियों को...
jantaserishta.com
12 Feb 2023 9:23 AM IST

x
DEMO PIC
एक पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फरीदाबाद के एक व्यवसायी को बंदूक की नोक पर लूटने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक का छात्र भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले आरोपी आकाश शर्मा ने अपने नाबालिग साथी के साथ शुक्रवार को दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में व्यवसायी को बंदूक की नोक पर लूट लिया था।
पुलिस ने कहा कि आकाश एक पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.15 बजे जंगपुरा एक्सटेंशन स्थित एक कपड़ा गोदाम में डकैती की सूचना की पीसीआर कॉल आई। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारि ने आगे कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने सभी उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला। आखिरकार पुलिस ने आकाश और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे हुए 50 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। इसके अलावा एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पूछताछ में आकाश ने खुलासा किया कि जुबिन जोशी नाम के व्यक्ति की मिलीभगत से उन्होंने शिकायतकर्ता आशीष चौहान को फंसाया था। आरोपियों ने चौहान को 50 लाख रुपये नकद के बदले 75 लाख रुपये देने का लालच दिया था।
अधिकारी ने कहा, आरोपियों ने घटना से दो दिन पहले बैठक स्थल की रेकी की थी और अपराध करने के बाद भागने की रणनीति के रूप में अपनी स्कूटी को बगल की गली में पार्क किया था। उन्होंने आकाश के चचेरे भाई शिवम से हथियार लिया था।
अधिकारी ने आगे कहा, शुक्रवार को जब शिकायतकर्ता ने उन्हें गोदाम में नकदी दिखाई, तो उन्होंने बंदूक की नोक पर उसे लूट लिया और पैसे लेकर फरार हो गए।
Tagsदिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली न्यूज़व्यापारी से 50 लाख की लूट50 लाख50 लाख लूटDelhi PoliceDelhiDelhi News50 lakh looted from businessman50 lakh50 lakh looted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





