भारत
50 लाख की निवेश धोखाधड़ी का भंडाफोड़, चीनी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Oct 2025 4:08 PM IST

x
पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन 13 और वॉट्सऐप चैट बरामद की है, जो धोखाधड़ी के नेटवर्क का खुलासा करती हैं.
शाहदरा: दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन शाहदरा ने 50 लाख रुपए की वॉट्सऐप निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके चीनी नागरिकों से संबंध होने के सबूत मिले हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन 13 और वॉट्सऐप चैट बरामद की है, जो धोखाधड़ी के नेटवर्क का खुलासा करती हैं। यह कार्रवाई शिखा गुप्ता की शिकायत पर हुई। शिखा ने बताया कि एक विदेशी कंपनी के बहाने उन्हें वॉट्सऐप पर फर्जी लाभ का स्क्रीनशॉट दिखाकर निवेश का लालच दिया गया। भरोसा करके उन्होंने अपने बैंक खाते से 2.90 लाख रुपए जमा किए। बाद में और पैसे की मांग होने पर उन्हें शक हुआ और पुलिस से शिकायत की।
जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खाते का केवाईसी विवरण हासिल किया, जिसमें 50,000 रुपए जमा पाए गए। बैंक ने पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी दी। इसके बाद इंस्पेक्टर विजय कुमार (एसएचओ/साइबर शाहदरा) के नेतृत्व में एसीपी मोहिंदर सिंह की देखरेख में एक टीम गठित की गई। टीम में एसआई पुष्पेंद्र पांडे, एसआई विवेक यादव, एचसी विक्रांत शर्मा, एसची सचिन साहलोत और विकास कुमार शामिल थे। टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन, आईपी लॉग और वॉट्सऐप चैट का विश्लेषण किया।
उत्तराखंड में छापेमारी के बाद आरोपी राजीब दत्ता को गिरफ्तार किया गया। वह मोबाइल नंबर से खाते का संचालन कर रहा था। उसके पास से एक आईफोन 13 बरामद हुआ, जिसमें वॉट्सऐप चैट से चीनी नागरिकों के साथ लेनदेन और कमीशन की बातचीत का सबूत मिला।
पुलिस का कहना है कि यह एक बड़े धोखाधड़ी नेटवर्क का हिस्सा है। अब गहरी जांच चल रही है ताकि अन्य सहयोगियों की पहचान हो, धन के स्रोत का पता चले और ठगी गई राशि की वसूली संभव हो सके। डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





