भारत
50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ जब्त, कैलिफोर्नियम होने का संदेह, कीमत 850 करोड़
jantaserishta.com
9 Aug 2024 2:38 PM IST

x
पूछताछ की जा रही है.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से शुक्रवार को पुलिस ने 50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ जब्त किया, जिसके कैलिफोर्नियम होने का संदेह है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद कैलिफोर्नियम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 850 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी के क्रम में यह पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
उन्होंने बताया कि जब्त पदार्थ के कैलिफोर्नियम होने का संदेह है। जब्त रेडियो एक्टिव पदार्थ की जांच आईआईटी मद्रास से कराने के लिए संपर्क किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इसे गुजरात से तस्करी कर लाया जा रहा था। तस्कर इसका इस्तेमाल किस रूप में करने वाले थे, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। गिरफ्तार तस्करों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी छोटेलाल प्रसाद, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक निवासी चंदन गुप्ता और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया निवासी चंदन राम शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांडिचेरी पुलिस से भी इस संबंध में संपर्क किया गया है। कई स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस पदार्थ की कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





