भारत

नोएडा की सड़कों पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

jantaserishta.com
30 Jun 2023 10:42 AM IST
नोएडा की सड़कों पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें
x

DEMO PIC 

नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से सिटी बस सेवा के लिए 50 फीडर बस का संचालन किया जाएगा। 25-25 करके दो बार में बस खरीदी जाएंगी। ये सारी बसें इलेक्ट्रानिक होगी। 25 बस पीपीपी मॉडल और 25 के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इनका संचालन एक ही कंपनी करेगी। अगस्त से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नोएडा ग्रेटर नोएडा में सिटी बस संचालन के लिए 103 बस शेल्टर तैयार करने की योजना है। इसमें 56 बस शेल्टर नोएडा और 47 ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि बस के संचालन के लिए इंटरनल रूट फाइनल किए जा चुके है। जैसे- जैसे मुसाफिरों की संख्या बढ़ेगी वैसे बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक कंपनी का चयन लगभग पूरा किया जा चुका था। लेकिन तकनीकी रूप से एलिज्बल नहीं होने पर टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके लिए नए सिरे से पीपीपी मॉडल के आधार पर टेंडर जारी किए जाएंगे।
यहां चलाई जाने वाले सभी बस छोटी यानी 24 सीट की होंगी। ये बस मेट्रो फीडर का काम भी करेंगी। 3 किमी से अधिक सफर तय करने के लिए मुसाफिर को 15 रुपए , 10 किमी के लिए 35 रुपए , 15 किमी के लिए 45 देने होंगे। यानी 15 किमी के बाद प्रति किमी 5 रुपए की दर से लिया जाएगा। हालांकि ये दर अभी प्रस्तावित है। इनको फाइनल किया जा सकता है। इससे पहले भी सिटी बस सेवा नोएडा और ग्रेटरनोएडा में चलती थी। इनका संचालन भी एनएमआरसी एक कंपनी से करवा रही थी। लेकिन घाटा होने की वजह से कंपनी के साथ कांट्रैक्ट को समाप्त कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story