भारत

सड़क हादसे में 5 युवकों की गई जान, सदमे में परिजन

jantaserishta.com
19 May 2022 3:55 PM IST
सड़क हादसे में 5 युवकों की गई जान, सदमे में परिजन
x

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में बड़ा हादसा उस वक्त हुआ, जब कार में सवार होकर एक ही परिवार के कई युवक बाजार घूमने निकल गए थे. वे बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक वाहन से टकरा कर पलट गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक, गांव में एक युवक की शादी 8 दिन पहले हुई थी और शादी में शरीक होने के लिए सभी रिश्तेदार और घरवाले इकट्ठे हुए थे. जिस कार से हादसा हुआ है, वह कुछ दिन पहले ही नई खरीदी थी. कार में सवार होकर सभी युवक बाजार चले गए थे और जब लौट रहे थे तो एक वाहन से टकरा गई.
घटना पहाड़ी थाना इलाके में बरखेड़ा गांव के पास की है. पहाड़ी थाना इलाके के गांव खंडेवला में 18 वर्षीय वाशिम की शादी हुई थी और शादी में रिश्तेदार और घरवाले जमा हुए थे. सभी बाजार गए और हादसे का शिकार हो गए. 18 वर्षीय वाशिम, 22 वर्षीय अरबाज, 16 वर्षीय परवेज, 17 वर्षीय आशिक और 19 वर्षीय आलम की मौत हो गई.
मृतकों में वाशिम, अरबाज और परवेज एक ही परिवार के हैं, जबकि आशिक और आलम ममेरे भाई हैं. मृतक वाशिम की शादी 8 दिन पहले हुई थी और उसी दौरान जो कार हादसे का शिकार हुई वह नई खरीदी गई थी. शादी के प्रोग्राम में आए सभी यह युवक एक साथ रहते थे और घूमते थे.
एएसपी रघुवीर सिंह ने बताया कि कुछ युवक घूमने के लिए कार में सवार होकर चले गए थे और जब लौट रहे थे तो उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है और करीब 7 बच्चे घायल हैं, जिनका इलाज जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story