भारत

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या, जेल से मिली थी जमानत

HARRY
1 Aug 2023 1:44 PM GMT
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या, जेल से मिली थी जमानत
x
केरल में केरल, केरल न्यूज़, केरल समाचार, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची से दुष्कर्म, दुष्कर्म, kerala, kerala news, kerala news, 5 year old girl raped, girl raped, rape

और फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को पांच साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था। उसे यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामले में अरेस्ट किया गया। केरल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अलुवा (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि अशफाक आलम अपराध के सिलसिले में दिल्ली में एक महीने तक जेल में रहा था और बाद में जमानत पर बाहर आ गया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'उसे 2018 में गाजीपुर पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था।'
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस को पृष्ठभूमि की जांच करते समय उसके आपराधिक रिकॉर्ड का पता चला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बिहार का मूल निवासी आलम प्रवासी श्रमिक के रूप में केरल पहुंचने से पहले क्या किसी अन्य अपराध में शामिल था। इस बीच, आरोपी की पहचान के लिए अलुवा उप-जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। अपराध के तुरंत बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी को रविवार को उप-जेल लाया गया था। बताया जाता है कि शिनाख्त परेड में कम से कम 3 गवाह शामिल हुए। हालांकि, पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
आलम के साथ बच्ची को जाते हुए मजदूर ने देखा
अपराध से पहले आलम को बच्ची के साथ बाजार में जाते देखने वाले एक स्थानीय मजदूर ने देखा था। उनका नाम ताजुद्दीन है। उन्होंने बताया कि अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए वह आरोपी के खिलाफ कहीं भी बयान देने के लिए तैयार हैं। उसने इस बात की भी पुष्टि की कि शिनाख्त परेड के दौरान उसने आरोपी को पहचान लिया था। उसने कहा, 'उसे अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। मैंने उसे उस दिन देखा था। मैं यह बात कहीं भी कह सकता हूं।'
अपहरण के बाद बच्ची का दुष्कर्म और हत्या
पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा, 'हमने पहले ही आरोपी की हिरासत की अर्जी दाखिल कर दी है। पहचान परेड प्रक्रिया के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे। शेष चीजों पर निर्णय अदालत को लेना है।' पीड़ित बच्ची उसी इमारत में रहती थी जिसमें आलम रहता था। आरोपी आलम ने पांच वर्षीय बच्ची की 28 जुलाई को कथित तौर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी। बच्ची का शव अलुवा इलाके में एक बाजार के पीछे दलदल वाले इलाके में बोरे में मिला था। पुलिस ने कहा था कि आरोपी को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण उससे पूछताछ नहीं की जा सकी।
Next Story