भारत

पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, 60 साल के बुजुर्ग की बिगड़ी नियत, गए जेल

jantaserishta.com
28 Oct 2024 9:17 AM IST
पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, 60 साल के बुजुर्ग की बिगड़ी नियत, गए जेल
x
गिरफ्तार.
नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विवेक विहार थाने में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। पीड़िता के पिता ने बताया शुक्रवार को जब वह काम से घर लौटा तो उसने घर के पास भीड़ देखी। इस भीड़ में से एक शख्स ने उसे एक वीडियो क्लिप दिखाई।
मामले में बच्ची के पिता की शिकायत और इससे संबंधित एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अविनीश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह अविवाहित है और अपने भतीजों के साथ रहता है। आरोपी की अश्लील हरकत का मोहल्ले के एक लड़के ने वीडियो बना लिया और बच्ची के पिता को दिखा दिया।
इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्ची घर के पास मौजूद पार्क में खेलने गई थी।शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि शुक्रवार को विवेक विहार थाने में पांच वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की और उनका बयान लेकर मामले की जांच शुरू की।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जब वह कार्यालय का काम खत्म करने के बाद घर लौटे तो उनके घर के पास मोहल्ले के काफी लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों से मामले के बारे में पूछताछ करने पर मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के ने शिकायतकर्ता को एक वीडियो दिखाया। वीडियो देखकर पिता के होश उड़ गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story