भारत
5 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या, नौकरी से निकाले गए सिक्योरिटी गार्ड पर शक
jantaserishta.com
11 Oct 2026 1:45 PM IST

x
मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि सिकंदराबाद में एक आवासीय परिसर (गेटेड कम्युनिटी) में एक सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर एक कृषि वैज्ञानिक की पांच साल की बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
शनिवार शाम को अगवा की गई लड़की कोवकुर (बोल्लारम) के 'विला ऑर्किड्स' में एक क्लबहाउस के तहखाने में मृत पाई गई, जहां उसका परिवार रहता है। लड़की के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसका शव पानी के एक टैंक में डाल दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, अपहरणकर्ता ने लड़की के परिवार को फोन करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। परिवार पैसे देने को तैयार हो गया था लेकिन बाद में आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस को शक है कि फिरौती मांगने के बाद अपहरणकर्ता ने बच्ची की हत्या कर दी। अपहरणकर्ता की पहचान विक्रम के तौर पर हुई है, जो उस गेटेड कम्युनिटी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।
मोसेस ऑरेली (5) शनिवार शाम को मल्काजगिरी कमिश्नरेट के बोल्लारम पुलिस स्टेशन इलाके में कोवकुर स्थित 'विला ऑर्किड्स' में अपने विला के पास खेलते समय लापता हो गई थी। पुलिस ने लड़की के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और बच्ची को खोजने के लिए ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि विक्रम अपहरण करने से पहले लड़की का पीछा कर रहा था। पुलिस ने विक्रम को खोजने के लिए 10 स्पेशल टीमें बनाई हैं, उसका फोन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास बंद पाया गया था।
शनिवार रात पुलिस की कई टीमों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस टीमों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आसपास के लॉज और होटलों की तलाशी ली। पुलिस संदिग्ध का पता लगाने और बच्चे की मौत से जुड़ी घटनाओं का क्रम समझने की कोशिश कर रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरक्षा गार्ड को खराब व्यवहार के कारण दो दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। शक है कि उसने बदले की भावना से बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी क्योंकि ऑरेलु के दादा उस समिति का हिस्सा थे, जिसने कई निवासियों की शिकायतों के बाद विक्रम को नौकरी से निकाला था।
बच्ची के अपहरण और हत्या की खबर से गेटेड कम्युनिटी और आसपास के इलाकों के निवासियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मांग की कि पुलिस तुरंत दोषी को गिरफ्तार करे और सुनिश्चित करे कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





