
x
इलाके में हड़कंप.
झुंझनू: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां छापोली इलाके में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक मशीन हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. इससे आठ मजदूरों की मौत हो गई.
सामने आया है कि पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद 3 अन्य मजदूरों की भी मौत की बात सामने आई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.
जानकारी के मुताबिक, छापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान सड़क बनाने के लिए रोड़ी मिलाने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. अचानक मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई. इसके बाद मशीन में करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





