भारत

5 महिलाओं की मौत, मिट्टी का टीला ढहने से मची चीख पुकार

jantaserishta.com
28 April 2025 9:51 AM IST
5 महिलाओं की मौत, मिट्टी का टीला ढहने से मची चीख पुकार
x
घरों में छाया मातम.
कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां मिट्टी का टीला ढहने से 5 महिलाओं की मौत हो गई है. इसमें 14 और 16 साल की लड़कियां भी शामिल हैं. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के घरों में मातम पसर गया है. फिलहाल, अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
दरअसल, पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव का है, जहां कुछ महिलाएं/लड़कियां सरकारी तालाब से मिट्टी लेने गई थीं. तभी मिट्टी का टीला धंस गया और महिलाओं के ऊपर गिर गया. हादसे में करीब आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गईं. चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना सुबह लगभग 7:30 बजे की है. 5 मौतों से गांव में मातम का माहौल है.
मृतकों के नाम-
संगीता (35) पत्नी राजेश
ममता (32) पत्नी अवधेश
कच्छरहि (35) पत्नी छोटेलाल
उमा उर्फ सुमन (14) पुत्री मायादीन
खुशी (16) पुत्री मूलचंद्र
घायलों के नाम-
सपना (15) पुत्री भारत
सुगगन (30) पुत्र छोटेलाल
मैना देवी (23) पत्नी राजू
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story