भारत

5 किशोरों की मौत, झील में हुआ हादसा

Nilmani Pal
14 May 2023 1:28 AM GMT
5 किशोरों की मौत, झील में हुआ हादसा
x
सभी डूबे

गुजरात। गुजरात के बोटाद शहर में एक दूसरे को बचाने के चक्कर में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो लड़के दोपहर में कृष्णा सागर झील में तैर रहे थे, तभी वे डूबने लगे। पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने कहा, घटनास्थल पर मौजूद तीन अन्य लड़के भी दोनों को बचाने के लिए झील में कूद गए, लेकिन वे सभी डूब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना मिली।

दमकल अधिकारी कुलदीप सिंह डोडिया ने कहा, बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया और 45 मिनट के बचाव अभियान के बाद पांच शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है और वे उसी इलाके के रहने वाले हैं।


Next Story