भारत

5 लुटेरे पकड़ाए: 11 मोबाइल फोन बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
22 April 2023 9:44 AM IST
5 लुटेरे पकड़ाए: 11 मोबाइल फोन बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
x
मचा रखा था उत्पात.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश राह चलते लोगों से मोबाइल छीन लेते थे। विरोध करने पर चाकू से हमला करते देते थे। ये पांचों काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं।
पुलिस ने बताया कि ये लोग दो ग्रुप बनाकर लोगों से लूटपाट करते थे। ये स्कूटी और बाइक से निकलते थे और रेंडम ही सड़क पर बात मोबाइल पर बात करने वालों से मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे। ये दिल्ली से सटे नोएडा के इलाकों में लूटमार करते थे। इसके बाद दिल्ली भाग जाते थे। पुलिस को इनकी काफी लंबे समय से तलाश थी।इनकी पहचान दिलशाद, सहजाद, राजू, विनय और सलमान हुई है। ये सभी नोएडा के रहने वाले है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। लूटे गए मोबाइल को ये सस्ते दामों पर बेच देते थे।
यह सभी बदमाश अपने शौक पूरा करने के लिए इन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लुटे हुए मोबाइल को यह सस्ते दामों पर बेच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे। इन पैसों का प्रयोग शौक पूरा करने में करते थे। इन सभी को सेक्टर-4 के पास से गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story