भारत

नदी में एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

jantaserishta.com
30 May 2022 9:07 AM IST
नदी में एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, मचा कोहराम
x
कहा जा रहा है कि यह सभी लोग रविवार शाम को यहां पर घूमने आए थे.

अहमदाबाद: मांडण गांव पास करजण नदी में 5 लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है. सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह सभी लोग रविवार शाम को यहां पर घूमने आए थे. घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया.

पुलिस के मुताबिक एक महिला का शव नदी से बरामद हो गया है. जबकि अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है. भरूच का एक परिवार यहां पर घूमने आया था. गोताखोरों की टीम परिवार के दूसरे सदस्यों को खोजने का काम कर रही है.
घटनास्थल पर एक बाइक खड़ी हुई है. साथ ही अन्य सामान भी रखा हुआ है. रेस्क्यू की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है. साथ ही अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story