भारत

आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
6 Oct 2024 3:53 AM GMT
आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, VIDEO
x
देखें वीडियो.
मुंबई: मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक घर में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह जानकारी नगर पालिका की ओर से दी गई है। फिलहाल प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। अन्य लोगों को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 7 साल की बच्ची और 10 साल का लड़का शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। फिलहाल आग बुझ गई है। मृतकों की पहचान पेरिस गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंकिता गुप्ता, प्रेम गुप्ता और नरेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है।
बीएमसी ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे चेंबूर में एक दुकान में आग लगने से 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।
Next Story