भारत

पूर्व मंत्री के बेटे समेत 5 लोग पुलिस की गिरफ्त में, होटल में रेड, अफरा-तफरी का माहौल

jantaserishta.com
10 April 2024 12:30 PM GMT
पूर्व मंत्री के बेटे समेत 5 लोग पुलिस की गिरफ्त में, होटल में रेड, अफरा-तफरी का माहौल
x
देखें वीडियो.
शिमला: पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे प्रकाश सिंह समेत 5 लोगों को हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी राजधानी शिमला में हुई और उनके कुल 42.89 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री का बेटा होटल में रुका हुआ है और नशीली दवाएं बेच रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक लड़की भी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह (37) के रूप में हुई, जो कि पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा है। बाकी के चार आरोपियों के नाम अजय कुमार (27), शुभम कौशल (26), बलबिंदर (22) और अवनी नेगी (19) है। इनमें से अवनी को छोड़कर तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं, वहीं अवनी किन्नोर जिले की रहने वाली है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बुधवार को बताया, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मंगलवार को पुराने बस स्टैंड पर स्थित पंचायत घर के करीब एक होटल के कमरे में छापा मारा था, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।'
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही जांच जारी रहने की बात कही है। इससे पहले प्रकाश सिंह को मई 2021 में भी पंजाब के गुरदासपुर में हेरोइन रखने और सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सुच्चा सिंह पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल से जुड़े हुए हैं।
Next Story